विकासपुरी विधानसभा: महेंद्र यादव का दबदबा बरकरार, आप फिर जीती
Advertisement

विकासपुरी विधानसभा: महेंद्र यादव का दबदबा बरकरार, आप फिर जीती

गौरतलब है कि BJP एक बार भी विकासपुरी सीट से जीत हासिल नहीं की है.

विकासपुरी से आप के महेंद्र यादव जीते.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में विकासपुरी सीट पर AAP के महेंद्र यादव ने बीजेपी के संजय सिंह को 42,058 वोटों से हरा दिया. पिछले चुनाव में भी महेंद्र यादव ने संजय सिंह को पटखनी दी थी. आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में विकासपुरी सीट से AAP के महेंद्र यादव ने BJP के प्रत्याशी संजय सिंह को 77,665 वोटों के बहुत बड़े अंतर से हरा दिया था. महेंद्र यादव ने कुल 1,32,437 वोट प्राप्त हुए वहीं संजय सिंह को केवल 54,772 वोट ही मिले थे. कांग्रेस के प्रत्याशी नंद किशोर तीसरे नंबर पर रहे थे. नंद किशोर को 19,540 वोट मिले थे.

LIVE TV

विकासपुरी सीट के इतिहास की बात करें तो ये सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई और साल 2008 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नंद किशोर ने विकासपुरी से जीत दर्ज की. इसके बाद साल 2013 और 2015 के चुनावों में AAP के महेंद्र यादव लगातार दो बार विकासपुरी से विधायक चुने गए. गौरतलब है कि BJP ने एक बार भी विकासपुरी सीट से जीत हासिल नहीं की है.

Trending news