Advertisement
trendingNow1492240

दिल्ली-केंद्र विवाद: AAP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला देने का किया अनुरोध

पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने बताया कि दिल्ली के शासन में कई प्रशासनिक विवाद उठ रहे हैं इसलिये बीते साल एक नवंबर को सुरक्षित रखे गए फैसले को यथाशीघ्र दिया जाना चाहिए. 

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि वह दिल्ली और केंद्र के बीच चल रहे विवाद में सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर जारी अधिसूचना, जांच आयोग स्थापित करने और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की शक्तियों को लेकर दायर याचिकाओं पर शीघ्र फैसला दे.

न्यायमूर्ति ए के सीकरी, एस अब्दुल नजीर और एम आर शाह की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने बताया कि दिल्ली के शासन में कई प्रशासनिक विवाद उठ रहे हैं इसलिये बीते साल एक नवंबर को सुरक्षित रखे गए फैसले को यथाशीघ्र दिया जाना चाहिए. 

फैसले को आरक्षित रखने वाली दो सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता न्यायमूर्ति सीकरी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि फैसला 'बेहद जल्द' सुनाया जाएगा. न्यायमूर्ति भूषण इस पीठ के दूसरे सदस्य थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

उच्चतम न्यायालय ने एक नवंबर को सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर जारी अधिसूचनाओं, जांच आयोग गठित करने और दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की शक्तियों को लेकर दायर याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था. इससे पहले याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान केंद्र ने अदालत को बताया था कि उप राज्यपाल के पास दिल्ली में सेवाओं को संचालित करने की शक्तियां हैं. 

(इनपुट - भाषा)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news