दिल्‍ली गैंगरेप: निर्भया के माता-पिता की मांग- बलात्कारियों को फांसी दो
Advertisement

दिल्‍ली गैंगरेप: निर्भया के माता-पिता की मांग- बलात्कारियों को फांसी दो

अपनी बेटी की मौत की तीसरी बरसी पर 16 दिसंबर की सामूहिक बलात्कार पीड़िता के माता पिता ने मामले में चारों दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की। ये दोषी तिहाड़ में कैद हैं।

दिल्‍ली गैंगरेप: निर्भया के माता-पिता की मांग- बलात्कारियों को फांसी दो

नई दिल्ली : अपनी बेटी की मौत की तीसरी बरसी पर 16 दिसंबर की सामूहिक बलात्कार पीड़िता के माता पिता ने मामले में चारों दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिए जाने की मांग की। ये दोषी तिहाड़ में कैद हैं।

पीड़िता के पिता बद्री सिंह ने कहा कि शेष चार बलात्कारियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। हम तीन साल से न्याय के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों को मौत की सजा नहीं दी जाती है तो वे लोग 29 जनवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। मृतका की मां आशा देवी ने मांग की कि यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं को त्वरित न्याय देने के लिए सभी अदालतों में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएं।

उन्होंने यह मांग भी की कि सभी राज्यों में अत्याधुनिक फोरेंसिक प्रयोगशाला बनाने के लिए निर्भया कोष का इस्तेमाल किया जाए। इस बीच मृतका के माता पिता अपनी बेटी की याद में आज गांधी समाधि गए। गौरतलब है कि उनकी 23 वर्षीय बेटी की 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। उच्चतम न्यायालय ने एक अपील पर छह बलात्कारियों में चार की मौत की सजा पर रोक लगा दी है। छह बलात्कारियों में एक ने आत्महत्या कर ली थी जबकि एक किशोर है जो सुधार गृह में तीन साल बिताने के बाद हाल ही में रिहा हुआ है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news