दिल्‍ली: दंगा प्रभावित त्रिलोकपुरी में धार्मिक कार्यक्रम की इजाजत
Advertisement

दिल्‍ली: दंगा प्रभावित त्रिलोकपुरी में धार्मिक कार्यक्रम की इजाजत

पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित त्रिलोकपुरी इलाके में शुक्रवार को निषेधाज्ञा में 13 घंटों के लिए ढील दी गई है। पुलिस ने कहा कि इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति भी दी गई है।

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित त्रिलोकपुरी इलाके में शुक्रवार को निषेधाज्ञा में 13 घंटों के लिए ढील दी गई है। पुलिस ने कहा कि इलाके में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति भी दी गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय बेनीवाल ने बताया कि निषेधाज्ञा में शुक्रवार सुबह छह से शाम सात बजे तक ढील रहेगी और अगर सब कुछ सही रहा, तो शायद इसे बढ़ा दिया जाए।

पुलिस ने ब्लॉक नंबर-20 के लोगों को शुक्रवार शाम में एक जागरण का आयोजन करने की इजाजत भी दे दी है। बेनीवाल ने कहा कि हमने उन्हें एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी है। हम इलाके पर पैनी नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिसबल की तैनाती भी करेंगे।

पुलिस ने गुरुवार शाम 36 ब्लॉकों में विभक्त त्रिलोकपुरी के सर्वाधिक प्रभावित ब्लॉक-15, 21, 27 और 28 में एक सामुदायिक बैठक रखी थी। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों समुदाय के नेताओं की उपस्थिति में राष्ट्रगान गाया था। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Trending news