दिल्ली कूड़ा संकट : आप नेताओं ने झाड़ू उठाया, दिल्लीवासी बोले-यह 'डर्टी पॉलिटिक्स' है
Advertisement

दिल्ली कूड़ा संकट : आप नेताओं ने झाड़ू उठाया, दिल्लीवासी बोले-यह 'डर्टी पॉलिटिक्स' है

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल खत्म किए जाने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के नेता शनिवार को कूड़े और कचरे की सफाई करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर उतरे जिसका कई जगहों पर भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया।  

दिल्ली कूड़ा संकट : आप नेताओं ने झाड़ू उठाया, दिल्लीवासी बोले-यह 'डर्टी पॉलिटिक्स' है

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल खत्म किए जाने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के नेता शनिवार को कूड़े और कचरे की सफाई करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर उतरे जिसका कई जगहों पर भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया।  

आज सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समर्थकों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज में कूड़े की सफाई करने पहुंचे। जबकि आशुतोष और अलका लांबा चांदनी चौक में सड़कों पर फैले कूड़े-कचरे की सफाई करते नजर आए। आप नेता संजय सिंह भी सफाई करते देखे गए। 

इस बीच, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय झाड़ू लेकर सड़क की सफाई करने उतरे। उन्होंने कहा, 'हमने दिल्ली की सफाई करने के लिए 48 घंटे का लक्ष्य निर्धारित किया है।'

वहीं, कई जगहों पर लोगों ने कचरा साफ करने की आप नेताओं की पहल का विरोध किया। लोगों ने कहा कि जब एमसीडी कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है तो वे अब क्यों सफाई करने के लिए आ रहे हैं? 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कॉलोनियों के निवासियों ने कहा, 'यह सारा कुछ आप पार्टी का किया धरा है। यह गंदी राजनीति है।' दिल्ली में फैले कचरे के ढेर पर आप और भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे पर निशाना भी साधा।  

Trending news