सोमनाथ भारती के खिलाफ पत्‍नी ने दर्ज करवाई FIR, हो सकते हैं गिरफ्तार
Advertisement

सोमनाथ भारती के खिलाफ पत्‍नी ने दर्ज करवाई FIR, हो सकते हैं गिरफ्तार

दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती अब नई मुश्किलों में घिर गए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने भारती के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, घरेलू हिंसा समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। इस बात की संभावना बढ़ गई है कि पुलिस सोमनाथ भारती को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है।

सोमनाथ भारती के खिलाफ पत्‍नी ने दर्ज करवाई FIR, हो सकते हैं गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती अब नई मुश्किलों में घिर गए हैं। जानकारी के अनुसार, सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने एफआईआर दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस ने भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण-पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि बुधवार शाम द्वारका उत्तरी थाने में भादंसं की धाराओं- 307 (हत्या के प्रयास) और 498 (ए) (विवाह में साथी के प्रति क्रूरता) और 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी विधायक और उनकी पत्नी के बीच सुलह के चार प्रयासों के विफल होने और लिपिका द्वारा इस बात पर जोर दिए जाने के बाद दर्ज हुई है कि पुलिस को अब आप विधायक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

एक अदालत ने सात जुलाई को भारती द्वारा अग्रिम जमानत के लिए दायर याचिका को यह कहकर खारिज कर दिया था कि आवेदन समय पूर्व दायर किया गया है क्योंकि उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। लिपिका ने दिल्ली महिला आयोग के समक्ष 10 जून को शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि 2010 में शादी के समय से ही उनके पति र्दुव्‍यवहार करते रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की थी। संपर्क किए जाने पर लिपिका ने आज कहा कि अभी उन्हें भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक पुलिस से नहीं सुना है और इस बात से अवगत नहीं हूं कि प्राथमिकी मेरी शिकायत पर दर्ज की गई है।

गौर हो कि लीपिका ने पहले महिला आयोग में सोमनाथ के खिलाफ शिकायत की थी। और अब उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया है।

Trending news