Advertisement
trendingNow1568674

हिसार एयरपोर्ट से 3 सितंबर को उड़ेगी पहली पैसेंजर फ्लाइट, चंडीगढ़ तक का किराया होगा 1450 रुपये

पहली पेसेंजर फ्लाइट हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ेगी. 

हिसार एयरपोर्ट से 3 सितंबर को उड़ेगी पहली पैसेंजर फ्लाइट, चंडीगढ़ तक का किराया होगा 1450 रुपये

नई दिल्ली: हरियाणा का एक राजनीतिक मुद्दा और प्रदेश सरकार के लिए सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माने जाने वाले हिसार एयरपोर्ट से पहली पेसेंजर फ्लाइट उड़ने की घड़ी आखिरकार नजदीक आती नजर आ रही है. 3 सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस फ्लाइट का उद्घाटन करेंगे. खास बात यह है कि यात्रियों को इस फ्लाइट की टिकट सब्सिडी रेट पर मिलेगी. 

हिसार के विधायक एवं हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजिज के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता का कहना है कि हिसार में पूरे देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है.  एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है. दूसरे फेज में 11000 फीट की हवाई पट्टी बनाने की योजना है. इसके अलावा नाइट लेंडिंग, एमआर और फ्लाइंग स्कूल जैसी सुविधा भी मिला करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि हिसार से चंडीगढ़ तक की फ्लाइट की शुरुआत के बाद आने वाले दिनोंं मेंं हिसार से दिल्ली, देहरादून और प्रदेश के अन्य इलाकों के लिए भी एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी.

केंद्र और राज्य सरकार देगी सब्सिडी
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि सरकार यहां यात्रियों को टिकट मेंं सब्सिडी देगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि हवाई यात्रा को प्रदेश मेंं बढ़ावा मिल सके. हिसार से चंडीगढ़ की फ्लाइट का रेट वैसे तो 4500 रुपए है, लेकिन इस पर 1500 रूपए हरियाणा सरकार और 1500 रुपए ही केंद्र सरकार की तरफ से सब्सिड़ी मिलेगी. ऐसे मेंं यात्री को केवल 1450 रूपए ही हिसार से चंडीगढ़ के लिए चुकाने होंगे. एयर सुविधा का फायदा हिसार, फतेहाबाद, सिरसा सहित हरियाणा के कई जिलों को होगा. 

हवाई पट्टी के रूप में था एयरपोर्ट
आपको बता दें कि हिसार मेंं पुराने समय से हवाई पट्टी के रूप में एयरपोर्ट था. यहां नेताओंं या फिर अन्य वीवीआईपी की आवाजाही के लिए छोटे जहाज उतरते और उड़ते थे, लेकिन आम यात्रियों के लिए इस प्रकार की सुविधा नहीं थी ऐसे में इसे एक एयरपोर्ट देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका उद्घाटन 16 अगस्त 2018 को किया था. उस समय स्पाइस जेट कंपनी के साथ एक एमओयू भी साइन हुआ था. 

तभी से यहां से फ्लाइट के उड़ने का इंतजार था. अब 3 सितंबर को स्पाइस जेट कंपनी का ही विमान यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार उड़ेगा. हालांकि बताया जा रहा है कि यह विमान शुरूआत में 7 सीटर होगा. 

About the Author

TAGS

Trending news