Advertisement
trendingNow1526737

"हिंदू आतंकी" वाले बयान पर कमल हासन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दिल्ली HC में सुनवाई आज

याचिका में कहा गया है कि कमल हासन ने अपने विवादित बयान से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, ऐसे में उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए. 

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली: "हिंदू आतंकी" वाले बयान पर कमल हासन के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने याचिका दायर कर कमल हासन के खिलाफ हाई कोर्ट से चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि कमल हासन ने अपने विवादित बयान से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, ऐसे में उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए. 

उधर, मंगलवार को कमल हासन के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में भी आपराधिक शिकायत दायर की गई थी. हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने शिकायत में आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत कमल हासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. शिकायत पर पटियाला हाउस कोर्ट 16 मई को दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करते हुए कमल हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था. महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ओर इशारा करते हुए हासन ने कहा था कि वह एक हिन्दू आतंकी था. तमिलनाडु के करुर जिले की अरिवाकुरिची विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान कमल हासन ने कहा था कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था.

मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि यहां पर कई सारे मुस्लिम मौजूद हैं.मैं महात्मा गांधीकी मूर्ति के सामने खड़े होकर यह कह रहा हूं. मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन इस सीट से पार्टी के प्रत्याशी एस. मोहनराज के लिए प्रचार कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने यह बयान दिया था.गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब हासन ने इस तरह की कोई टिप्पणी की हो, इससे पहले भी वह 2017 में हिंदू अतिवाद पर बयान देकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं. 

About the Author
author img
Sumit Kumar

पत्रकारिता में 13 साल का अनुभव

...और पढ़ें

TAGS

Trending news