राजधानी दिल्ली को आज फिर जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से नोएडा जानेवाले रास्ते में पिछले दो घंटे से पूरी तरह जाम लगा हुआ है। जिसका नतीजा यह यह है कि लोग जहां है वही फंसे हुए हैं, कई जगहों पर गाड़ियां रेंग भी नहीं पा रही है। कई लोग इस जाम की वजह से रास्ते में ही फंसे हुए है।
Trending Photos
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को आज फिर जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से नोएडा जानेवाले रास्ते में पिछले दो घंटे से पूरी तरह जाम लगा हुआ है। जिसका नतीजा यह यह है कि लोग जहां है वही फंसे हुए हैं, कई जगहों पर गाड़ियां रेंग भी नहीं पा रही है। कई लोग इस जाम की वजह से रास्ते में ही फंसे हुए है।
दिल्ली के शाहीन बाग से नोएडा के रूट पर भारी जाम देखा जा रहा है। डीएनडी फ्लाइओवर में गाड़ियां फंसी हुई है। डीएनडी फ्लाइओवर पर जाम से लोग बुरी तरह परेशान है। कालिंदी कुंज, सरिता विहार के रूट में भी भारी जाम है जहां गाड़ियां घंटों से फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि शाहिन बाग में डीटीसी बस के खराब होने जाने की वजह से महाजाम की यह स्थिति उत्पन्न हुई है।