दिल्ली में सुबह रही उमस भरी, शाम को बारिश का अनुमान
Advertisement

दिल्ली में सुबह रही उमस भरी, शाम को बारिश का अनुमान

दिल्ली में आज की सुबह आज उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने शाम तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में सुबह रही उमस भरी, शाम को बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली : दिल्ली में आज की सुबह आज उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने शाम तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 फीसदी था। अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

अधिकारी ने कहा, दोपहर तक आसमान में बादल छा जाएंगे और कुछ हिस्सों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कल का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।

Trending news