जाट आन्दोलनकारियों ने सोनीपत में दिल्ली का पानी रोका
Advertisement

जाट आन्दोलनकारियों ने सोनीपत में दिल्ली का पानी रोका

आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की चपेट में दिल्ली भी आ गई है। जाटों ने मुनक नहर का फाटक बंद कर दिया, जिसके चलते दिल्ली में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। लिहाजा राजधानी के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट पैदा हो गया।

जाट आन्दोलनकारियों ने सोनीपत में दिल्ली का पानी रोका

सोनीपत : आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की चपेट में दिल्ली भी आ गई है। जाटों ने मुनक नहर का फाटक बंद कर दिया, जिसके चलते दिल्ली में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। लिहाजा राजधानी के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट पैदा हो गया।

शनिवार को गेट बंद हो गए और राजधानी के करीब 60 प्रतिशत इलाके में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। राजधानी दिल्ली में भेजे जाने वाले पानी पश्चमी यमुना लिंक कैनाल का पानी आंदोलनकारियों ने डाइवर्ट कर दिया है। गढ़ी बिंदरोली गांव के पास से दिल्ली को सप्लाई होने वाले पानी को ड्रेन नंबर आठ में डाइवर्ट किया गया है।

रात से सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी सड़कों पर टस से मस नहीं हो रहे हैं। दिल्ली को हरियाणा से हर रोज करीब 1 हजार 85 क्यूसिक पानी सप्लाई किया जाता है। पानी के डायवर्ट करने से दिल्ली में पानी की किल्लत हो सकती है।

Trending news