दिल्ली में दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप, केजरीवाल ने पूछा, 'क्या कर रहे हैं पीएम मोदी और उपराज्यपाल जंग'
Advertisement

दिल्ली में दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप, केजरीवाल ने पूछा, 'क्या कर रहे हैं पीएम मोदी और उपराज्यपाल जंग'

पिछले सप्ताह उत्तर पश्चिम दिल्ली में चार वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के बाद शहर में दो नाबालिगों से नृशंसतापूर्वक सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में नाबालिगों के साथ लगातार ‘दुष्कर्म’ पर चिंता जाहिर की और पूछा कि प्रधानमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं। पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कल ढाई वर्षीय एक लड़की से बलात्कार किया गया और पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में पांच वर्षीय एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली में  दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप, केजरीवाल ने पूछा, 'क्या कर रहे हैं पीएम मोदी और उपराज्यपाल जंग'

नयी दिल्ली : पिछले सप्ताह उत्तर पश्चिम दिल्ली में चार वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के बाद शहर में दो नाबालिगों से नृशंसतापूर्वक सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में नाबालिगों के साथ लगातार ‘दुष्कर्म’ पर चिंता जाहिर की और पूछा कि प्रधानमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं। पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कल ढाई वर्षीय एक लड़की से बलात्कार किया गया और पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में पांच वर्षीय एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दक्षिण दिल्ली के निहाल विहार इलाके में कल रात बाइक पर सवार दो लोगों ने ढाई वर्षीय एक लड़की को अगवा कर लिया और उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। स्थानीय लोगों ने लड़की को एक पार्क में खून से लथपथ पाया। उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार हो रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईपीसी और पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

दूसरी घटना में, तीन लोगों ने नशे में कल शाम पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में पांच वर्षीय एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी प्रकाश, रेवती और सीताराम को पकड़ लिया। आरोपियों की पिटाई करने के बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

मामले को खौफनाक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, नाबालिगों के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं शर्मनाक और चिंताजनक है। दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने में पूरी तरह असफल रही है। प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं दुष्कर्म पीड़िताओं से मिलने के लिए अस्पताल जा रहा हूं। अस्पतालों में पीड़िताओं को देखने गयीं दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटनाओं को पूरी तरह से ‘घृणित’ और ‘शर्मनाक’ बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ढाई वर्षीय, पांच वर्षीय बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दो घटनाएं हुयी। ढाई वर्षीय बच्ची का रक्तस्राव रूक नहीं रहा। उन्होंने एक और ट्वीट किया, दिल्ली कब जागेगी ? कब तक भारत की राजधानी में लड़कियों से नृशंसता होती रहेगी। ढाई वर्षीय और पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म। शर्मनाक पिछले हफ्ते शहर में चार वर्षीय एक बच्ची से बड़ी बेरहमी से दुष्कर्म हुआ था।

Trending news