दिल्‍ली: तीस हजारी कोर्ट के निकट मृत मिला वकील
Advertisement

दिल्‍ली: तीस हजारी कोर्ट के निकट मृत मिला वकील

तीस हजारी अदालत के निकट एक भोजनालय के बाहर शुक्रवार सुबह 38 वर्षीय एक वकील का शव पड़ा मिला। पुलिस ने इस सिलसिले में भोजनालय पर काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और वकील की हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

दिल्‍ली: तीस हजारी कोर्ट के निकट मृत मिला वकील

नई दिल्ली : तीस हजारी अदालत के निकट एक भोजनालय के बाहर शुक्रवार सुबह 38 वर्षीय एक वकील का शव पड़ा मिला। पुलिस ने इस सिलसिले में भोजनालय पर काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और वकील की हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मधुर वर्मा ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले का पता लगा लिया गया है। पीड़ित की पहचान उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी निवासी राजीव शर्मा के रूप में की गयी है। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं जो हाथापाई के बाद संभवत: धारदार हथियार से हमला किये जाने के कारण हुआ है। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस बीच, इस घटना को लेकर सभी जिला अदालतों के वकील आज एक दिन के हड़ताल पर रहे। तीस हजारी बार एसोशिएसन के अध्यक्ष संजीव नासैर ने बताया कि एक युवा वकील का शव अदालत परिसर में पाया गया है और उसकी हत्या कर दी गई है। यह एक गंभीर मामला है। हम लोगों को अभी पता नहीं है कि वे देर रात तक वहां क्या कर रहे थे। सभी वकीलों ने आज काम से अनुपस्थित रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी छह जिलों के वकील आज कामकाज नहीं करेंगे।

Trending news