विवाहित महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप
Advertisement

विवाहित महिला के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ चार लोगों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

नई दिल्ली : दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ चार लोगों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कल देर रात की है। महिला चारों आरोपियों के साथ किसी आर्थिक मुद्दे को सुलझाने के लिए गेस्ट हाउस गई थी। चारों आरोपी महिला को पहचानते थे। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को रूपये वापस करने के बजाय चारों आरोपियों ने गेस्ट हाउस में उस पर यौन हमला किया।

पुलिस ने बताया कि चार में से तीन आरोपियों की पहचान विकास, अनिल और रमेश के रूप में की गई है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने खोज अभियान चलाया है। महिला विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Trending news