AAP की मुश्किलें और बढ़ीं, जमीन हथियाने के मामले में विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार
Advertisement

AAP की मुश्किलें और बढ़ीं, जमीन हथियाने के मामले में विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए गुरुवार को उस समय एक और शर्मिंदगी की वजह पैदा हो गई जब पुलिस ने कथित धोखाधड़ी और जमीन हथियाने के मामले में इसके विधायक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने वाले वह दूसरे आप विधायक हैं।

AAP की मुश्किलें और बढ़ीं, जमीन हथियाने के मामले में विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए गुरुवार को उस समय एक और शर्मिंदगी की वजह पैदा हो गई जब पुलिस ने कथित धोखाधड़ी और जमीन हथियाने के मामले में इसके विधायक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने वाले वह दूसरे आप विधायक हैं।

कथित धोखाधड़ी और जमीन हथियाने के मामले में गिरफ्तार आप विधायक मनोज कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ प्रताप सिंह लालेर ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली से विधायक कुमार को जांच एजेंसी के यह कहने के बाद 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया कि उनसे कुछ बरामदगी करनी हैं।

पुलिस ने यह कहकर उनकी सात दिन की हिरासत मांगी कि उनसे पूछताछ की जानी है और दस्तावेजों, धन तथा स्टाम्प सहित कई बरामदगी करनी हैं। उसने यह भी कहा कि कुमार ने शिकायतकर्ता को नवंबर 2012 में एक भूखंड बेचा था, लेकिन बाद में उसे पता चला कि जमीन विधायक से संबंधित नहीं थी।

पूर्वी दिल्ली के कोंडली से विधायक कुमार से मामले के संबंध में न्यू अशोक विहार थाने में पूछताछ की गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी रेंज, संजय बेनीवाल ने कहा कि हमने धोखाधड़ी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है। मामला न्यू अशोक विहार थाने में दर्ज था। उन्होंने बताया कि विधायक पर भादंसं की धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से फर्जीवाड़ा), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करने), 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप हैं। कुमार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने वाले दूसरे आप विधायक हैं। गत नौ जून को दिल्ली के तत्कालीन कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री हासिल करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। तोमर ने बाद में पद से इस्तीफा दे दिया था। वह न्यायिक हिरासत में हैं।

जांचकर्ताओं ने कहा कि कुमार के खिलाफ पिछले साल धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली के पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने कहा कि यह भूमि फर्जीवाड़े से संबंधित पुराना मामला है। कुमार के खिलाफ इन आरोपों के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था कि उन्होंने अपने कारोबारी साझेदार विनोद से छह लाख रूपये की धोखाधड़ी की। विनोद ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि मनोज कुमार राजनीत में जाने से पहले प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करते थे। उसने दावा किया कि वह कुमार का कारोबारी साझेदार था और नवंबर 2012 में एक प्लॉट खरीदने के लिए उन्हें छह लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन्होंने पैसे वापस नहीं लौटाए।

Trending news