दिल्ली : करीब 50,000 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया
Advertisement

दिल्ली : करीब 50,000 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया

दिल्ली में इस साल आठ जुलाई तक करीब 50 हजार घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया. यह जानकारी नगर निकायों ने दी है जो मच्छर जनित रोग के बढ़ते मामलों से जूझ रहे हैं. दिल्ली में मलेरिया के मामले सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं जिसके करीब 162 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि चिकुनगुनिया से 161 और डेंगू से 109 लोग प्रभावित हुए हैं. 

 दिल्ली में मलेरिया के 162 मामले दर्ज किए गए हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली : दिल्ली में इस साल आठ जुलाई तक करीब 50 हजार घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया. यह जानकारी नगर निकायों ने दी है जो मच्छर जनित रोग के बढ़ते मामलों से जूझ रहे हैं. दिल्ली में मलेरिया के मामले सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं जिसके करीब 162 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि चिकुनगुनिया से 161 और डेंगू से 109 लोग प्रभावित हुए हैं. 

नगर निगम की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, 'महानगर के 49 हजार 942 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया. एनडीएमसी में 14 हजार 251 मामले, एसडीएमसी में 27 हजार 93 मामले और ईडीएमसी में 8598 मामले मच्छर प्रजनन के पाए गए.'

Trending news