सेक्स स्कैंडल : NCW ने आप नेता आशुतोष को नोटिस जारी किया, ब्लॉग में गांधी-नेहरू का किया था जिक्र
Advertisement

सेक्स स्कैंडल : NCW ने आप नेता आशुतोष को नोटिस जारी किया, ब्लॉग में गांधी-नेहरू का किया था जिक्र

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को आप नेता आशुषोत को अपने समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। एनसीडब्ल्यू ने यह नोटिस सेक्स सीडी मामले में बर्खास्त पूर्व मंत्री संदीप कुमार के बचाव में लिखे गए ब्लॉग को लेकर जारी किया है। आशुतोष ने संदीप कुमार का बचाव करते हुए अपने ब्लॉग में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और लोहिया का जिक्र किया था।

सेक्स स्कैंडल : NCW ने आप नेता आशुतोष को नोटिस जारी किया, ब्लॉग में गांधी-नेहरू का किया था जिक्र

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को आप नेता आशुतोष को अपने समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। एनसीडब्ल्यू ने यह नोटिस सेक्स सीडी मामले में बर्खास्त पूर्व मंत्री संदीप कुमार के बचाव में लिखे गए ब्लॉग को लेकर जारी किया है। आशुतोष ने संदीप कुमार का बचाव करते हुए अपने ब्लॉग में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और लोहिया का जिक्र किया था।

एनसीडब्ल्यू ने आशुतोष को शुक्रवार को अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

एनसीडब्ल्यू की प्रमुख ललिता कुमारमंगलम ने आशुतोष से ब्लॉग के ऊपर अपनी राय स्पष्ट करने को कहा है। ललिता कुमार ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि आशुतोष के ब्लॉग की भावना महिला को नीचा दिखाने वाली है और यह देश की महिलाओं के खिलाफ है।  

गौरतलब है कि आशुतोष ने सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार का बचाव करते हुए एक ब्लॉग लिखा था। आशुतोष ने इल ब्लॉग में संदीप कुमार का बचाव करने की कोशिश की थी। आशुतोष ने दावा किया था कि गांधी और पंडित नेहरू जैसे नेताओं ने सामाजिक सीमाओं से इतर अपनी इच्छा के अनुसार अपने जीवन को जीया और उनके अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे।

दूसरी ओर मुम्बई में महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू जैसी हस्तियों के बारे में टिप्पणी करने को लेकर साकीनाका पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

आशुतोष ने संदीप कुमार का बचाव करते हुए अपने ब्लॉग में कहा कि भारत के इतिहास में संदीप जैसे कई उदाहरण है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और आपत्तिजनक बातें कही। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के भी कथित तौर पर कई महिलाओं से संबंध थे। पंडित नेहरू के सहकर्मियों से संबंधों की चर्चा होती है। एडवीना-नेहरू के संबंध की खूब चर्चा होती है। नेहरू जी के संबंधों पर चर्चा तो हुई लेकिन उनका सियासी करियर खत्म नही हुआ।

Trending news