दक्षिण दिल्ली में व्यापारियों के लिए अब ऑनलाइन लाइसेंस
Advertisement

दक्षिण दिल्ली में व्यापारियों के लिए अब ऑनलाइन लाइसेंस

संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार कम करने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने व्यापारिक और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए लाइसेंस हासिल करने के लिए ऑनलाइन सुविधा मंगलवार को शुरू की। इस कदम से शहर में हजारों व्यापारियों को मदद मिलेगी।

नई दिल्ली : संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार कम करने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने व्यापारिक और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए लाइसेंस हासिल करने के लिए ऑनलाइन सुविधा मंगलवार को शुरू की। इस कदम से शहर में हजारों व्यापारियों को मदद मिलेगी।

दक्षिण दिल्ली के मेयर सुभाष आर्य ने कहा कि सामान्य व्यापार लाइसेंस आवेदन का सरलीकरण कर दिया गया है और उसे ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे व्यापारियों को लाभ होगा और भ्रष्टाचार में कमी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा को लागू किए जाने से नागरिक वाणिज्यिक, पेशेवर गतिविधियों के लिए अब व्यापार लाइसेंस नगर निकाय में आए बिना हासिल कर सकते हैं।

उधर, अपने राजस्व में वृद्धि के प्रयास के तहत वित्तीय संकट से जूझ रहा उत्तर दिल्ली नगर निगम :एनडीएमसी: 2004 से पहले अपने अधिकार क्षेत्र के तहत लंबित 24000 मामलों के लिए संपत्ति कर मूल्यांकन तकनीक में संशोधन करने पर विचार कर रहा है।  

 

Trending news