दिल्‍ली-एनसीआर में हुई बारिश
Advertisement

दिल्‍ली-एनसीआर में हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर क्षेत्रों में सोमवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर आद्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर क्षेत्रों में सोमवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर आद्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

पालम, सफदरजंग, लोधी रोड और आयानगर वेधशालाओं के मुताबिक, बारिश क्रमश: 0.3 मिलीमीटर, 0.3 मिलीमीटर, 0.2 मिलीमीटर, 3.3 मिलीमीटर और 13.3 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने दोपहर तक बिजली चमकने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

एक मौसम विज्ञानी ने बताया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। दोपहर तक बिजली चमकने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। कल का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी आज सुबह बारिश हुई।

Trending news