हरियाणा के 92 पुलिसकर्मियों को मिला विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल
Advertisement

हरियाणा के 92 पुलिसकर्मियों को मिला विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने में हरियाणा पुलिस ने बड़े साहस और शौर्य के साथ कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप आज राज्य के 92 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया. इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं.

हरियाणा के 92 पुलिसकर्मियों को मिला विशिष्ट सेवाओं के लिए मेडल

साक्षी शर्मा/चंडीगढ़ः हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने में हरियाणा पुलिस ने बड़े साहस और शौर्य के साथ कार्य किया है, जिसके फलस्वरूप आज राज्य के 92 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया. इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. राज्यपाल आज पंचकूला में हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित अलंकरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि गत 4 साल के दौरान उत्कट सेवा प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह मेडल दिए गए.  इसके तहत विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए. उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि पुलिस जनसेवा के माध्यम से प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने और शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है.

ये भी पढ़ेंः जहांगीरपुरी के बाद शाहीन बाग में चलेगा बुलडोजर, साथ ही दिल्ली के इन इलकों में अतिक्रमण हटाने की तैयारी

दत्तात्रेय ने कहा कि पुलिस हमेशा विषम परिस्थितियों में काम करते हुए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करती है. पुलिस अपनी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के स्लोगन को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती है ताकि लोगों को समय पर पुलिस सहायता मिल सके. मेडल प्राप्त करने वालों में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी रही है. यह हरियाणा की लड़कियों और महिलाओं के लिए गर्व का विषय है कि वे भी प्रदेश की उन्नति में अपना पूरा सहयोग कर रही है.

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पुलिस अलंकरण समारोह पंचकूला में राष्ट्रपति पुलिस मेडल व पुलिस मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ चित्र समूह में. साथ में हैं हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व अन्य अधिकारीगण. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंचूकला में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल व पुलिस मेडल से अलंकृत करते हुए.

ये भी पढ़ेंः भिवानी के बाल सेवा आश्रम में सुपरिटेंडेंट हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस बल और फोरेंसिक टीम

हरियाणा पुलिस महानिदेशक पी.के अग्रवाल पंचकूला में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए.

WATCH LIVE TV

Trending news