Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana3129048

दिल्ली में ऐलान... Holi के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें, होली ड्राई डे की लिस्ट से OUT

Delhi liquor Shops: मतलब साफ है कि 4 मार्च को होली के दिन राजधानी में त्योहार का रंग कुछ अलग ही होगा. दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे की सूची से बाहर कर दिया है.

दिल्ली में ऐलान... Holi के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें, होली ड्राई डे की लिस्ट से OUT

दिल्ली में रंगों के साथ जाम भी छलकेगा. जी हां सही सुना आपने. दिल्ली में होली पर ड्राई डे नहीं रहेगा. दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे की सूची से बाहर कर दिया है. यानी इस बार होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी. आम तौर पर देश के ज्यादातर राज्यों में होली पर शराब बिक्री पर रोक रहती है और दिल्ली में भी पहले यही नियम लागू होता था. लेकिन अब सरकार के नए आदेश के बाद शराब के शौकीनों के लिए यह एक बड़ी खबर मानी जा रही है.

होली पर नो ड्राइडे

मतलब साफ है कि 4 मार्च को होली के दिन राजधानी में त्योहार का रंग कुछ अलग ही होगा. पहले की लिस्ट के मुताबिक बाकी प्रमुख अवसरों जैसे गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद, रामनवमी और महावीर जयंती पर ड्राई डे लागू दिखाया गया था. मगर अब फिलहाल होली को इससे बाहर कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले से हलचल मचनी तय है. उधर दुकानदारों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है.

फिलहाल प्रशासन ने पहले से ही लोगों से अपील की है कि होली का जश्न जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर मनाएं. ताकि रंगों का यह त्योहार खुशी और सौहार्द के साथ मनाया जा सके. 

Add Zee News as a Preferred Source

मेट्रो के शेड्यूल में भी अस्थाई बदलाव
होली के दिन दिल्ली में शराब की दुकानों के अलावा दिल्ली मेट्रो के शेड्यूल में भी अस्थाई बदलाव किया गया है. त्योहार के दिन सुबह सर्विस शुरू नहीं होगी. डीएमआरसी ने बताया है कि 4 मार्च 2026 को होली के दिन सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवा बंद रहेगी. इस दौरान एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी मेट्रो नहीं चलेगी. यानी सुबह के समय किसी भी रूट पर यात्रियों को मेट्रो की सुविधा नहीं मिलेगी.

दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी और फिर सामान्य टाइम टेबल के अनुसार रात तक चलती रहेंगी. यह बदलाव सिर्फ होली के दिन के लिए है. होली की सुबह सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा भीड़ रहती है और कई बार सुरक्षा-सफाई से जुड़ी चुनौतियां भी सामने आती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सुबह की सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया गया है.

TAGS