)
Car Stunt video: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 इलाके के सिटी पार्क में बीएमडब्ल्यू से स्टंट का वीडियो सामने आया है. वीडियो में धूल के गुबार उठता दिखाई दे रहा है. जानलेवा स्टंटबाजी का वीडियो कार सवारों ने ही बनाया. वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार पर 36,500 का चालान कर दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.