Delhi Crime News: निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के भोगल जंगपुरा में गुरुवार देर रात मामूली पार्किंग विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना रात करीब 11 बजे की है, जब आसिफ ने अपने पड़ोसी से घर के सामने खड़ी स्कूटी हटाने को कहा, इस बात पर कहासुनी हुई, और दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया. घायल हालत में आसिफ को अस्पताल