Delhi News: दिल्ली से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI2913 के 31 अगस्त को उड़ान भरने के तुरंत बाद दाहिने इंजन में आग लगने के संकेत मिले. कॉकपिट क्रू ने तुरंत एहतियात बरतते हुए इंजन बंद कर दिया और विमान की दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं, विमान तकनीकी जांच की जा रही है.