Delhi News: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. दरसअल हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. पहाड़ी नदियां उफान पर हैं और झरने खतरनाक रफ्तार से बह रहे हैं, इस बारिश का सीधा असर यमुना नदी पर देखा जा रहा है. हिमाचल से भारी मात्रा में पानी दिल्ली की ओर आ रहा है, जिससे यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. शनिवार सुबह पुराने रेलवे पुल