Delhi News: दिल्ली में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसके साथ ही, कालिंदी कुंज इलाके में यमुना के पानी में सफेद झाग की मात्रा भी बढ़ गई है, जिससे नदी के प्रदूषण स्तर पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. दिल्ली सरकार द्वारा यमुना की सफाई के दावों के बावजूद नदी की स्थिति बदतर होती जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, झाग का बनना पानी में अमोनिया और अन्य