Police Raid IN Paharganj: दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके के 3 होटलों पर छापा मारकर सेक्स रैकेट के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उज्बेकिस्तान की महिला सहित कुल 23 लड़कियां छुड़ाई गईं. देश के अलग-अलग राज्यों से फंसाकर लड़कियों को लाया गया. इन सभी को एक अंधेरे अंडरग्रॉउंड हॉल में रखा गया था. लड़कियों की डिमांड आने पर उन्हें नशे का इंजेक्शन लगाकर भेजा जाता था.