Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की विजय विहार कॉलोनी स्थित एक होटल से शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते है कि होटल का एक कर्मचारी तंदूर में रोटी डालने से पहले उस पर थूक लगाते हुए साफ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है और मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी है.