Greater Noida News: जेवर एयरपोर्ट के पास सब नगर और गोपालगढ़ में यमुना प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर जब कॉलोनाइजरों ने अतिक्रमण किया तो प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया. वहीं प्राधिकरण ने एक दर्जन बुलडोजर चलाकर करोड़ों की जमीन को मुक्त करा लिया. इसके साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी तरह की कोई बाधा उत्पन्न न हो.