)
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में एक बार फिर लिफ्ट फंसने का मामला सामने आया है. करीब 1 घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे लोगों ने मेंटेनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर मेंटेनेंस विभाग से तत्काल मदद न मिलने पर निवासियों ने लिफ्ट खोलकर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत की, और काफी मशक्कत के बाद लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया. लिफ्ट सोसाइटी की चौथी मंजिल पर फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह पुरा मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी का है.