)
Fatehabad News: टोहाना में एक सरकारी स्कूल के मुख्य गेट और रास्ते पर बरसाती पानी के कारण गंभीर जलभराव हो गया है. बारिश के बाद रास्ता बंद हो जाने से बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं. बच्चे स्कूल की 5-6 फीट ऊँची दीवार फांदकर स्कूल में घुसते देखे गए, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. स्कूल प्रशासन ने बताया कि बारिश के बाद यह समस्या अक्सर होती है और इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की जा चुकी है. लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. वही रात हुई भारी बारिश के बाद जलभराव और बढ़ गया है. अभिभावक भी चिंतित हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया जा सके.