Fatehabad News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों ने उठाई आवाज, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fatehabad News: अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान आज लघु सचिवालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा. डीसी की गैरमौजूदगी में किसानों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा. किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय का विरोध करते हुए सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की. इसके अलावा किसानों ने कहा कि फसलों की बुवाई के समय खाद की भारी किल्लत होती है, जबकि व्यापारी इसका स्टॉक कर ब्लैक में बेचते हैं.

See more

रेकमेंडेड वीडियो