Charkhi Dadri news: कहते हैं कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, इंसान अगर पूरी शिद्दत से मेहनत करता है, तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. कुछ ऐसा ही चरखी दादरी जिले के मिर्च गांव के निवासी प्रवीन सांगवान ने कर दिखाया है. प्रवीन ने निजी स्कूल में शिक्षक की नौकरी और लाखों का पैकेज छोड़कर मशरूम की खेती शुरू की और अब मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने