)
Himani Narwal Hatyakand: रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड की वजह पैसे का लेन-देन था, पुलिस की इस थ्योरी से हिमानी की मां सविता बिलकुल भी संतुष्ट नहीं है. उनका कहना है कि अगर आरोपी सचिन हिमानी का फ्रेंड होता तो उन्हें पहले ही पता चल जाता. पैसों के लेनदेन था तो वह (आरोपी) उन्हें बताता. दोगुना पैसा ले लेता पर मारा क्यों? उन्होंने कहा ह्त्या की ये वजह हो ही नहीं सकती. आरोपी सचिन मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है. हिमानी कभी अपने खास सविता ने कहा, मैं चाहती हूं कि सचिन को मौत की सजा मिले. अगर आरोपी को मौत की सजा नहीं दी गई तो मैं आत्महत्या कर लूंगी और इसके लिए हरियाणा सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होगा.