Hisar News: हिसार जिले के 17 वर्षीय नीलेश ने अपनी शारीरिक सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए टोक्यो में होने वाले डेफलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. बचपन से ही सुनने और बोलने में असमर्थ नीलेश ने एथलेटिक्स को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया. नीलेश ने डेफलंपिक्स में चयन के लिए निर्धारित 22.13 सेकंड की समय सीमा को 22.12 सेकंड में दौड़ पूरी करके पार कर लिया. नीलेश के चयन से उनके गांव