)
Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर-122 स्थित नागेश्वर मंदिर के दानपात्र को तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली गई. चोर दो दानपात्रों के ताले तोड़कर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए. यह घटना मंगलवार दोपहर की है.यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है. मंदिर के दानपात्रों में एक साल का चढ़ावा रखा था, मंगलवार शाम जब पुजारी आरती के लिए पहुंचे तो उन्होंने दानपात्र का ताला टूटा हुआ पाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है,जांच जारी है. पूरा मामला थाना 113 कोतवाली क्षेत्र का है.