Noida News: सेक्टर-50 स्थित एफ ब्लॉक की मुख्य सड़क पर पिछले एक माह से 10 फीट गहरा गड्ढा खुला पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह गड्ढा पानी की पाइपलाइन डैमेज होने के कारण बना था, लेकिन शिकायत के बावजूद नोएडा प्राधिकरण ने अब तक इसे भरने की ज़हमत नहीं उठाई है. गड्ढा ओवरसीज सोसाइटी के मुख्य द्वार के ठीक सामने है, जिससे यहां से आने-जाने वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों