)
Rewari News: बावल विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर के गवर्नमेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने ध्वजारोहण किया. लेकिन ध्वजारोहण के बाद जब सलामी देने की बारी आई, तो विधायक ने तिरंगे को सलामी देना याद ही नहीं रखा. वहीं, साथ खड़े डीएसपी ने दाएं ओर खड़े एसडीएम को सलामी देने के लिए याद दिलाई, जिसके बाद एसडीएम ने विधायक की ओर इशारा करते हुए साहब कह कर याद दिलाया. इसके बाद विधायक ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और यह छोटा सा लापरवाही भरा पल सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन हुआ है.