दिल्ली/एनसीआर में कोहरा : 21 उड़ानें रद्द, सौ से अधिक ट्रेनें लेट
Advertisement

दिल्ली/एनसीआर में कोहरा : 21 उड़ानें रद्द, सौ से अधिक ट्रेनें लेट

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से छाया घने कोहरे का कोहराम आज सुबह भी जारी है। रविवार सुबह कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। पूर्वी दिल्ली और यमुना के आसपास के इलाकों में जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है और विजिबिलिटी शून्य रही।

दिल्ली/एनसीआर में कोहरा : 21 उड़ानें रद्द, सौ से अधिक ट्रेनें लेट

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से छाया घने कोहरे का कोहराम आज सुबह भी जारी है। रविवार सुबह कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। पूर्वी दिल्ली और यमुना के आसपास के इलाकों में जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है और विजिबिलिटी शून्य रही।

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से रविवार को 21 उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि 142 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। रेलवे के मुताबिक कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हैं।

पूरे उत्तर भारत में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कोहरे की वजह से हर तरह का यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में सुबह 5.30 बजे पारा 08 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

कोहरे के कारण शनिवार को भी हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था और 68 उड़ानें लेट हो गई थीं, जबकि 6 रद्द करनी पड़ी थीं। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का डबल अटैक जारी है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक घने कोहरे का कोहराम जारी रहेगा।

रेलवे के मुताबिक नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस (2034) 21 घंटे देरी से चल रही है। नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 13 घंटे देरी से चल रही है। इसी प्रकार से नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस तय समय से 17 घंटे लेट है। आनंद विहार से हटिया जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस 12 घंटे लेट चल रही है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Trending news