दिल्ली हिंसा मामला: कोर्ट के आदेश के बाद SIT ने CAA और NRC पर शुरू की पाठशाला
Advertisement

दिल्ली हिंसा मामला: कोर्ट के आदेश के बाद SIT ने CAA और NRC पर शुरू की पाठशाला

हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की SIT ने कोर्ट के आदेश पर आज CAA, NRC को लेकर एक अनोखी क्लास लगाई.

SIT ने कोर्ट के आदेश परCAA, NRC को लेकर एक अनोखी क्लास लगाई

नई दिल्ली: हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की SIT ने कोर्ट के आदेश पर आज CAA, NRC को लेकर एक अनोखी क्लास लगाई. ये क्लास सीमापुरी थाने में लगाई गई थी. क्लास में क्राइम ब्रांच SIT के 8 सदस्यों ने दिल्ली सीमापुरी हिंसा में गिरफ्तार हुए करीब 14 उन उपद्रवियों को समझाया, जो जमानत पर बाहर हैं. क्लास में CAA, NRC एक्ट की एक प्रति सभी 14 आरोपियों को दी गई.  

इसके बाद बाकायदा SIT ने कोर्ट के आदेशानुसार सभी 14 आरोपियों को करीब 45 मिनट तक ये समझाया की दरअसल CAA, NRC क्या है, इससे आपको कोई नुकसान नहीं है और इसे किन-किन लोगों के लिए बनाया गया है.इस क्लास में तमाम चीजों को बारीकी से समझाया गया और जो भ्रम और डर CAA और NRC को लेकर फैल रहा है उसकी हकीकत को एक्ट के हिसाब से भी बताया गया. 

ये भी देखें- 

क्लास में इलाके में मौलवी और कुछ अन्य बुद्धिजीवी लोगों को शामिल किया गया था. इस तरह से दिल्ली दंगों में जो भी आरोपी जमानत पर बाहर आ रहे हैं, सभी को बारी-बारी से ये क्लास दी जाएगी. 

Trending news