Advertisement
trendingNow12997415

'56 इंच वालों को इसका जवाब देना होगा...,' दिल्ली ब्लास्ट पर भड़के नाना पटोले; केंद्र सरकार से पूछे सवाल

Delhi Red Fort Explosion: दिल्ली के लाल किले में हुए ब्लास्ट को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाना पटोले ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इस हादसे को लेकर पीएम मोदी पर सवाल खड़ा किया है.  

 

'56 इंच वालों को इसका जवाब देना होगा...,' दिल्ली ब्लास्ट पर भड़के नाना पटोले; केंद्र सरकार से पूछे सवाल

Delhi Red Fort BLast: दिल्ली के लाल किले इलाके में बीते दिन 10 नवंबर 2025 को बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोगों की जान गई और काफी लोग घायल भी हुए. घटना को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाना पटोले ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी असुरक्षित है. इसके लिए 56 इंच वालों को जवाब देना होगा.  

केंद्र को ठहराया जिम्मेदार  

कांग्रेस नेता ने कहा,' अब समय आ गया है कि भाजपा और केंद्र सरकार जवाब दें. अगर हमारी राजधानी दिल्ली सुरक्षित नहीं है तो 56 इंच वालों को इसका जवाब देना होगा. हम इस पर राजनीति नहीं करना चाहते. हमारी चिंता यह है कि हमारा देश असुरक्षित है और इसके लिए केंद्र सरकार जवाबदेह है.' पटोले ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा देश की सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है. 

ये भी पढ़ें- Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर मोहम्मद? दिल्ली ब्लॉस्ट करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर-वीडियो आया सामने, पुलवामा से कनेक्‍शन, जानें पूरी कुंडली

Add Zee News as a Preferred Source

'भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण किया...'   

पटोले ने कहा,' हम इस घटना की निंदा करते हैं. ईश्वर उन लोगों को शक्ति दे, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है. कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है. हमारे नेता राहुल गांधी ने पहलगाम की घटना के समय अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि हम सरकार के साथ हैं और अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है, हालांकि जिस तरह से भाजपा सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर इस घटना का राजनीतिकरण किया है. वह पूरे देश के सामने स्पष्ट है.' 

ये भी पढ़ें- Delhi Car Blast: कश्‍मीर में जैश के पोस्‍टर से दिल्‍ली धमाके तक, फरीदाबाद मॉड्यूल का डॉ. उमर चला रहा था i20 कार!

लाल किले में ब्लास्ट से मची हलचल 

बता दें कि दिल्ली के लाल किले में हुए हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है. इस ब्लास्ट ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है. पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना में शामिल आई 20 कार को कथित तौर पर पुलवामा के एक निवासी ने खरीदा था. दिल्ली पुलिस को एक CCTV फुटेज भी मिला है, जिसमें संदिग्ध की कार लाल किले के पास पार्किंग एरिया में अंदर आते और बाहर निकलती दिखाई दे रही है. 

 

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति ...और पढ़ें

TAGS

Trending news