Advertisement
trendingNow12997624

लाल किले के पास धमाके के बाद अब माता वैष्णो देवी मंदिर में अलर्ट, जम्मू में चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी


High Security Alert In Jammu: दिल्ली में बीते दिन हुए धमाके लेकर अब श्री माता वैष्णो देवी मंदिर समेत पूरे जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.  

लाल किले के पास धमाके के बाद अब माता वैष्णो देवी मंदिर में अलर्ट, जम्मू में चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास बीते दिन हुए ब्लास्ट के एक दिन बाद श्री माता वैष्णो देवी मंदिर समेत पूरे जम्मू में सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. बता दें कि दिल्ली में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों के मरने और कईयों के घायल होने की खबर है. अधिकारियों का कहना है कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास के इलाके और कटरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि कटरा तीर्थयात्रियों के लिए बेस कैंप के तौर पर काम करने वाला एक धार्मिक स्थल है. 

कटरा में बढ़ी सुरक्षा  

कटरा में तैनात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को भी मंदिर वाले इलाके और शहर से यात्रा ट्रैक पर तोड़फोड़ रोधी जांच करने के आदेश दिए हैं. बता दें कि कटरा में हर दिन लगभग 15 हजार से 20 हजार तीर्थयात्री आते हैं. कटरा के अलावा जम्मू में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां पर भी पहले कई आतंकवादी घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं. सुरक्षा को लेकर जम्मू, सांबा और कठुआ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने सोमवार 10 नवंबर 2025 की रात जम्मू में सुरक्षा उपायों का निरीक्षण किया. 

ये भी पढ़ें- लाल किले में धमाका करने वाली i20 कार के कैसे बदले मालिक? जांच में हुआ बड़ा खुलासा   

Add Zee News as a Preferred Source

 

आतंकवाद को लेकर अलर्ट सुरक्षाबल 

पुलिस और सुरक्षा बलों ने जम्मू में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के अपने लगाातर चलाए जा रहे अभियान के तहत पीर पंजाल और चिनाब घाटी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तलाशी अभियान जारी रखा है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत संदिग्ध लोगों के पिछले रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. बता दें कि कठुआ जिले में रविवार 9 नवंबर 2025  को 2 विशेष पुलिस अधिकारियों (SOP) को आतंकी संबंधों के चलते सर्विस से बर्खास्त कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल लतीफ और मोहम्मद अब्बास नाम के 2 पुलिसकर्मियों को आतंकवादियों को लॉजिस्टिक्स मुहैया कराने के आरोप में डोडा जिले की जेल में बंद किया गया था. 

ये भी पढ़ें- '56 इंच वालों को इसका जवाब देना होगा...,' दिल्ली ब्लास्ट पर भड़के नाना पटोले, हमले के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार; पीएम से मांगा जवाब   

 

कैसे हुआ हादसा 

बता दें कि बीते सोमवार 11 नवंबर 2025 शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी हुंडई आई 20 कार में अचानक विस्फोट हो गया था. इस हादसे में कम से कम 10 लोगों का मौत हुई है. यह हादसा फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के कुछ ही घंटो बाद हुआ है. पुलिस ने इस घटना से कुछ दिन पहले ही म्मू-कश्मीर के 2 डॉक्टरों, आदिल अहमद राथर और मुजम्मिल को गिरफ्तार किया था.    

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति ...और पढ़ें

TAGS

Trending news