Delhi Red Fort blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट के लगभग हुए ब्लास्ट के बाद हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है. दिल्ली के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी हाई-अलर्ट घोषित कर दिया है. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
Trending Photos
)
Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर सोमवार शाम को हुए जोरदार धमाके से दहल गई है, जिसके बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भाड़ वाले इलाके में धमाके बाद भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिसके चलते चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है. देश की राजधानी में शाम को 6:45 पर हुए धमाके के बाद एनएसजी और एनआईए की टीम मौके पर पहुंचने वाली हैं.
मुंबई में हाई अलर्ट
हरियाणा के फरीदाबाद से 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार दोपहर को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी. जिसमें उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की लेकिन अब दिल्ली की घटना के बाद उन्होंने एक बार फिर से पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. इनता ही नहीं सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
NIA जांच मेंं जुटी
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में अभी तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है तो वहीं घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दूसरी तरफ यूपी के सीएम योगी ने अफसरों को तुरंत ग्राउंड पर उतरकर पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं. दिल्ली के जामा मस्जिद को भी बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं चावड़ी बाजार, चांदनी चौक इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है. मौके पर पहुंची एनआईए की टीम धमाके की आतंकी नजरिए से जांच में जुट चुकी है.
Delhi: लाल किला मेट्रो स्टेशन पर धमाका, तस्वीरों में देखें कब-कब धमाकों से दहली दिल्ली?
दिल्ली पुलिस का बयान
दिल्ली पुलिस की तरफ से लाल किले के पास धमाके पर बड़ा बयान आया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी ब्लास्ट की जांच चल रही है, अभी कुछ कहना मुश्किल है. वहीं बम स्कॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंच चुकी हैं. ब्लास्ट में अभी तक 24 लोगों को घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं.
IB चीफ को अमित शाह की कॉल
आईबी चीफ ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर गृहमंत्री से बात की है. गृहमंत्री अमित शाह ने आईबी चीफ से धमाके के बारे में पूरी जानकारी ली है. अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से लाल किले के पास हुए धमाकों पर जानकारी ली है.