सूरज की तपिश से उत्तर भारत बेहाल, दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन
Advertisement

सूरज की तपिश से उत्तर भारत बेहाल, दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन

देश के उत्तर, मध्य और प्रायद्वीपीय भागों में आज तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि दिल्ली में आज मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं तेलंगाना और ओडिशा में लू लगने की वजह से सात और मौतें हुई। नगालैंड में तेज आंधी तूफान से एक हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।

सूरज की तपिश से उत्तर भारत बेहाल, दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन

नयी दिल्ली: देश के उत्तर, मध्य और प्रायद्वीपीय भागों में आज तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि दिल्ली में आज मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं तेलंगाना और ओडिशा में लू लगने की वजह से सात और मौतें हुई। नगालैंड में तेज आंधी तूफान से एक हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।

उत्तर के मैदानी इलाके सूरज की तपिश से जल रहे हैं। हरियाणा का हिसार 45.5 डिग्री तापतान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश का बांदा रहा जहां का पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बहरहाल, बिहार में लू का कहर थोड़ा कम हुआ है जहां दिन में आसमान में बादल छाए रहे वहीं पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में आज मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।

तेलंगाना में लू लगने की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 178 हो गई है। राज्य के खम्माम और करीमनगर जिलों के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है।

आपदा प्रबंधन के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि इन मौतों की पुष्टि तीन सदस्यीय समिति ने की है। नलगोंडा जिले में सबसे ज्यादा 53 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद महबूबनगर में 33 लोगों की जान गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि रामागुंडम में पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के अलग अलग क्षेत्रों और महबूबनगर जिले के कोनदुर्ग में बारिश हुई है।

ओडिशा में भी लू लगने की वजह से एक और मौत होने की खबर है जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या 14 हो गई। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और तेलचर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने कहा कि लू लगने से अपुष्ट तौर पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 140 हो गई जबकि 14 के मरने की पुष्टि हुई है। पूर्व में नगालैंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की वजह से 1000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा और व्यक्ति जख्मी हो गए। राज्य के पांच जिलांे में बिजली गुल हो गई है। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी है।

इस बीच, भारी बारिश की वजह से अरूणाचल प्रदेश के सुदूर अनजॉ जिले के हयुलिआंग से सड़क संपर्क टूट गया है लेकिन किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

Trending news