Advertisement
trendingNow13236737

'मैं शपथ लेता हूं...', कांग्रेस के संकटमोचक DK शिवकुमार बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, ऐसा रहा सियासी सफर

डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम बने हैं. बुधवार को उन्होंने बेंगलुरु में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. सबसे खास बात रही कि डीके शिवकुमार ने भारत का संविधान हाथ में लेकर सीएम के रूप में शपथ ली. 

'मैं शपथ लेता हूं...', कांग्रेस के संकटमोचक DK शिवकुमार बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, ऐसा रहा सियासी सफर

Karnataka Politics: डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम बने हैं. बुधवार को उन्होंने बेंगलुरु में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. बेंगलुरु स्थित लोकभवन में बुधवार (03 जून) को यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ. राज्य के डिप्टी सीएम के तौर पर जी परमेश्वरम ने शपथ ली है. शपथ ग्रहण के बाद डीके शिवकुमार ने मंच से झुककर लोगों का अभिवादन किया. 

दरअसल, डीके शिवकुमार कर्नाटक के 34वें सीएम बने हैं. सबसे खास बात है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई. शपथ ग्रहण के दौरान इंडी गठबंधन शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे. समारोह से पहले मंच पर डीके शिवकुमार ने सभी नेताओं से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को गले भी लगाया. 

13 मंत्रियों संग बैठक 

डीके शिवकुमार के अलावा जी परमेश्वरम ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है. वहीं, 12 अन्य विधायकों ने मंत्री मंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि पिछले करीब 3 साल से इंतजार कर रहे डीके शिवकुमार के समर्थकों के लिए यह किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है. हालांकि, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि कांग्रेस ने अपने दोनों नेताओं को एकजुट रखने के लिए काफी प्रयास किए हैं. डीके शिवकुमार के कैबिनेट में सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र को भी जगह दी गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

शिवकुमार का राजनीतिक सफर 

डीके शिवकुमार ने पहली बार 1980 के दशक की शुरुआत में राजनीति में कदम रखा. उन्होंने  राजनीतिक यात्रा की शुरुआत एक छात्र नेता के तौर पर की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, 1985 में अपने पहले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई ने उन्हें छात्र चुनाव का टिकट देने से इनकार कर दिया. बाद में उन्होंने साल 1985 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था.  लेकिन वह हार गए थे. इसके बाद 1989 में पहली बार मैसूरु जिले के साठनूर निर्वाचन क्षेत्र विधायक बने. 

यह भी पढ़ें: घर, खेत और लग्जरी लाइफस्टाइल… डीके शिवकुमार बने देश के सबसे धनी सीएम; नेटवर्थ में इतने हैं जीरो

यह भी पढ़ें: बंद रहेंगे दफ्तर, मजदूरों, किसानों को न्योता...डीके शिवकुमार की ताजपोशी से पहले सिद्धारमैया को नई जिम्मेदारी; एक दिन में कांग्रेस के भीतर क्या हुआ?

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन...और पढ़ें

TAGS

Trending news