Advertisement
trendingNow13073720

पोंगल को हिंदू धर्म से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं स्टालिन? ट्रिगर हुआ सियासी बवाल, बीजेपी-एआईएडीएमके ने दी चेतावनी

dravidian pongal controversy: तमिलनाडु में द्रविड़ियन पोंगल को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है, जहां डीएमके इसे तमिल संस्कृति का उत्सव बता रही है, वहीं बीजेपी और एआईएडीएमके स्टालिन पर हिंदू परंपरा से छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है.

 

Trending Photos

पोंगल को हिंदू धर्म से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं स्टालिन? ट्रिगर हुआ सियासी बवाल, बीजेपी-एआईएडीएमके ने दी चेतावनी

dravidian pongal controversy: तमिलनाडु में पोंगल को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से द्रविड़ियन पोंगल मनाने की अपील की है. इसके बाद बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके ने कड़ा विरोध जताया है. विपक्ष का आरोप है कि डीएमके पोंगल से हिंदू धार्मिक तत्व हटाने की कोशिश कर रही है और त्योहार की पहचान बदलना चाहती है.

धर्म या जाति त्योहार नहीं है पोंगल
स्टालिन ने कहा कि पोंगल तमिल समाज का पारंपरिक फसल उत्सव है. यह किसी एक धर्म या जाति तक सीमित नहीं है. उन्होंने इसे सामाजिक न्याय, समानता और सामूहिक एकता का प्रतीक बताया है. डीएमके प्रमुख ने पार्टी कैडर से कम्युनिटी पोंगल कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है. उनका कहना था कि पोंगल की जड़ें तमिल संस्कृति में हैं, न कि किसी धार्मिक पहचान में. इस बयान के आते ही राजनैतिक बवाल मच गया है.

बीजेपी ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि डीएमके पोंगल से पूजा और हिंदू परंपराओं को हटाना चाहती है. उनका आरोप है कि पोंगल सनातन परंपरा से जुड़ा त्योहार है. इसमें सूर्य पूजा का खास महत्व है. बीजेपी का कहना है कि डीएमके इसे हिंदू कैलेंडर से बाहर करने की कोशिश कर रही है ताकि इसे पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष रूप दिया जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

भावनाओं के साथ खेलना चाहते हैं स्टालिन 
एआईएडीएमके ने भी डीएमके पर हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता कोवई सत्यन ने इसे दिखावा बताया है. उन्होंने कहा कि डीएमके त्योहारों के नाम बदलकर राजनीति कर रही है. एआईएडीएमके के अनुसार, पोंगल की पहचान से छेड़छाड़ करना लोगों की भावनाओं के साथ खेलना है. विपक्षी दलों का मानना है कि यह सब आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.

डीएमके ने इन आरोपों को खारिज किया है. पार्टी का कहना है कि द्रविड़ियन पोंगल की बात केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कही गई थी. आम जनता के धार्मिक विश्वासों में कोई दखल नहीं दिया जा रहा है. डीएमके प्रवक्ता टी.के.एस. इलंगोवन ने कहा कि पोंगल तमिल किसानों का त्योहार है. दूसरे राज्यों में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है, जो अलग परंपरा है. इसी बीच सरकार ने पोंगल से पहले राशन कार्ड धारकों को 3,000 रुपये नकद और पोंगल सामग्री का पैकेट देने की घोषणा भी की है. डीएमके का कहना है कि यह कदम सांस्कृतिक परंपरा और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता दिखाने का काम करता है.
ये भी पढ़ें: भारत में जर्मनी के चांसलर मेर्ज का हुआ आगमन! PM मोदी से मुलाकात, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर होगी बात

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
harsh singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में पत्रकार हैं. अक्टूबर 2024 में उन्होंने जी न्यूज जॉइन किया था. देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज को तेजी और सटीकता के साथ दर्शकों तक पहुंचाना ...और पढ़ें

TAGS

Trending news