DNA: भारत में एक एयरलाइंस लोगों के लिए खतरनाक बनती जा रही है. इंडिगो एयरलाइंस पिछले 10 दिनों से चर्चा में है. मगर उसके चर्चा में रहने की वजह कोई अच्छी चीज नहीं है. उसने ऐसी कोई उपलब्धि नहीं हासिल की है, जिसके कारण लोग उसकी चर्चा कर रहे हैं. इंडिगो का नाम लोग उसकी लापरवाही, ब्लैकमेल और यात्रियों को परेशान करने के लिए ले रहे हैं. हवाई अड्डों को रेलवे स्टेशन या टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए कर रहे हैं. लेकिन इंडिगो की उड़ान यात्रियों को धोखा देने के अलावा अब उनकी जान भी जोखिम में डाल रही है.
Trending Photos
)
IndiGo hard landing: इंडिगो ने शुक्रवार शाम रांची हवाई अड्डे पर करीब 70 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया. ये हादसा उस समय हुआ जब तकनीकी खराबी का पता चलने पर इसकी हार्ड लैंडिंग कराई जा रही थी. यानी जो एयरलाइंस एक हफ्ते तक ठीक से टेकऑफ नहीं कर पाई, अब उसे लैंडिंग में भी दिक्कत हो रही है. इंडिगो का ये विमान भुवनेश्वर से रांची आ रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक अचानक तेज झटका लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हार्ड लैंडिंग के बाद अब इस विमान को उड़ान के लिए अयोग्य बताया गया है. यानी ये विमान फिलहाल उड़ान नहीं भर पाएगा. लेकिन इस फैसले की वजह से रांची एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया. इसकी वजह ये है कि कुछ देर के बाद इस विमान को रांची से वापस भुवनेश्वर जाना था. यात्रियों ने इंडिगो पर देर रात तक इंतजार कराने का आरोप लगाया. उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. वैकल्पिक फ्लाइट का इंतजाम भी नहीं किया गया.
क्या होती है हार्ड लैंडिग?
सोचिए, देश के 65 प्रतिशत घरेलू उड़ान पर जिस एयरलाइंस का नियंत्रण है, उसके पास एक वैकल्पिक फ्लाइट तक नहीं थी. अब आपको विमान की हार्ड लैंडिंग के बारे में भी जानना चाहिए. हार्ड लैंडिंग के दौरान ही विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया था. हार्ड लैंडिंग वो स्थिति होती है जब विमान रनवे पर सामान्य से ज्यादा तेज स्पीड से टचडाउन करता है. ये एक अनचाही लैंडिंग होती है जिसकी वजह से यात्रियों को झटका लगता है. हार्ड लैंडिंग से विमान को नुकसान भी हो सकता है. ये क्रैश से अलग है क्योंकि पायलट का विमान पर नियंत्रण रहता है. हर हार्ड लैंडिंग के बाद विमान का इंस्पेक्शन जरूरी होता है. इंडिगो के विमान को जहां झटके लग रहे हैं, वहीं उसकी मनमानी के खिलाफ कार्रवाई अब तेज हो गई है.
एयरलाइन पर संकट ?
आपको इंडिगो के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में भी जानना चाहिए क्योंकि लाखों हवाई यात्रियों और उनके परिवार के लोगों के लिए ये राहत देने वाली खबर है. इंडिगो के खिलाफ कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जांच शुरू की है. आयोग जांच कर रहा है कि क्या देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस ने प्रतिस्पर्धा के मानदंडों का उल्लंघन तो नहीं किया है. यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो प्रतिस्पर्धा आयोग कड़ी कार्रवाई कर सकता है. यानी इंडिगो के खिलाफ दो तरफा जांच शुरू हो गई है. एक तरफ DGCA की जांच चल रही है तो दूसरी तरफ प्रतिस्पर्धा आयोग भी पड़ताल कर रहा है. वहीं DGCA ने इंडिगो संकट के दौरान लापरवाही के लिए अपने कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की है. चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है.
यह भी पढ़ें: DNA: मेसी फैंस का हंगामा Vs ममता का माफीनामा। Lionel Messi। Kolkata। Mamata Banerjee। Zee News