Advertisement
trendingNow13030764

DNA: 15 घंटे बाद शुरू होगी बाबरी का शिलान्यास, पहुंच रहे दुनिया भर के कट्टरपंथी!

DNA : हुमायूं कबीर दो लाख मुस्लिमों के जुटने का दावा कर रहे हैं. सोचिए दो लाख लोग बेलडांगा में जुटेंगे तो क्या होगा. और अगर उन दो लाख लोगों में मरने-मारने की धमकी देने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हुई..तो सोचिए क्या होगा. क्योंकि अभी वहां मौजूद ज्यादातर लोग बाबरी के नाम पर धमकी वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

DNA: 15 घंटे बाद शुरू होगी बाबरी का शिलान्यास, पहुंच रहे दुनिया भर के कट्टरपंथी!

DNA: अब हम उस बड़ी खबर का विश्लेषण करने वाले हैं जिसके बारे में दुनिया कल लिखेगी. ये खबर है पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर की बाबरी की. कल 6 दिसंबर है और कल हुमायूं कबीर बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव डालने वाले हैं. हम आपको उस जगह से भी ग्राउंड रिपोर्ट दिखाएंगे जहां बाबरी की पहली ईंट पड़ने वाली है. लेकिन उससे पहले, आपको हुमायूं के 'नई बाबरी' प्रोजक्ट पर हो रहे सियासी नाटक का अपडेट बताते हैं. आज शाम पश्चिम बंगाल की पुलिस बेलडांगा में उस जगह पहुंची जहां नई बाबरी बनाने का दावा किया जा रहा है. 

हुमायूं कबीर भी वहीं मौजूद थे. चर्चा थी कि कानून व्यवस्था से जुड़े खतरे को देखते हुए पुलिस हुमायूं कबीर को गिरफ्तार करेगी लेकिन माननीय विधायक महोदय से पुलिस ने सम्मानजनक अंदाज में बंद कमरे में चर्चा की. इस चर्चा के बाद हुमायूं कबीर ने कहा, 'पूरी पुलिस मेरे साथ है, TMC के नेता भी मेरा साथ हैं. बाद में ममता बनर्जी को देख लिया जाएगा.' समझिए 24 घंटे ही हुए होंगे जब ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से बाहर कर दिया था. अब 24 घंटे बाद हुमायूं कबीर दावा कर रहे हैं कि सीएम ममता बनर्जी की पुलिस मेरे साथ है. TMC के नेता मेरे साथ है. उन्हें भरोसा है कि पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी. यानी ममता की पुलिस और पार्टी के नेता हुमायूं कबीर के साथ हैं. लेकिन दिखावे के लिए हुमायूं कबीर टीएमसी से बाहर हैं.
 
15 घंटे बाद 'नई बाबरी' का शिलान्यास? 
इसी भरोसे के दम पर 21 वीं सदी का मीर बाकी बनने का सपना देख रहे हुमायूं कबीर अब से 15 घंटे बाद 'नई बाबरी' की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं. तय की गई जमीन पर कार्यक्रम शुरू हो गया है. कट्टरपंथियों का झुंड टोली बनाकर बेलडांगा पहुंच रहा है. इससे बेलडांगा में QHI खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है. पहले आप QHI लेवल को समझिए. हवा में प्रदूषण को नापने के लिए AQI यानी एयर क्ववालिटी इंडेक्स होता है. कट्टरपंथियों के हे-ट्रेड इंडेक्स को समझने के लिए हमने QHI शब्द का प्रयोग किया है. देश के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब है. वहीं बेलडांगा में कट्टरपंथियों के विद्वेष का इंडेक्स यानी कट्टरपंथी हे-ट्रेड इंडेक्स बहुत खतरनाक लेवल पर है. 

बाबरी की नींव वाली जगह पर जोर-जोर नारेबाजी
इस पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे,पहले आपको बेलडांगा में उस जगह से आई रिपोर्ट दिखाते हैं जहां नई बाबरी की नींव रखी जानी है. वहां पर जोर-जोर से महजबी नारे लगाए जाने और जान लेने और देने की धमकी की बातें हो रही हैं. इसलिए हमने कहा कि बेलडांगा में कट्टरपंथी हे-ट्रेड इंडेक्स बहुत खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है. खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स सिर्फ एक दायरे में रहनेवाले लोगों को नुकसान पहुंचाता है. लेकिन हुमायूं कबीर का कट्टरपंथी हे-ट्रेड इंडेक्स पूरे देश को नुकसान पहुंचा रहा है. ये सिर्फ बेलडांगा के लिए खतरा नहीं है. ये देश के लिए खतरा है. समझिए कैसे.

Add Zee News as a Preferred Source

हुमायूं कबीर ने दुनिया भर के कट्टरपंथियों को बुलाया
कट्टरपंथियों की लिस्ट में मीर बाकी से पहले अपना नाम दर्ज कराने के लिए ललायित हुमायूं कबीर ने देश ही नहीं दुनियाभर से अपने वैचारिक मित्रों यानी कट्टरपंथियों को बेलडांगा बुलाया है. नई बाबरी प्रोजेक्ट की लागत 150 करोड़ रुपए है. आक्रमणकारी बाबर की सनातन विरोधी सोच की निशानी चंदे से बनाई जानी है. इसलिए कल का कार्यक्रम हुमायूं कबीर के लिए अपने कट्टरपंथी प्रोजेक्ट को शोकेस करने का मौका है. कट्टरपंथियों की बड़ी भीड़ जुटेगी तभी चंदा भी मिलेगा. चंदा अरब देशों से आना है. 

बेलडांगा में बनेगा बड़ा मंच, इकट्ठा होंगे दुबई समेत कई देशों के मेहमान
बेलडांगा में बड़ा मंच बनाया जा रहा है. मंच पर दुबई समेत अरब देशों से आए मेहमान और देशभर से आए कट्टरपंथ के उस्ताद यानी मौलवी नमाज पढ़ेंगे. मंच से ही ये कट्टरपंथी मौलाना रिमोट के ज़रिए कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. दो घंटे कुरान का पाठ होगा. फिर नई बाबरी की नींव रखी जाएगी. हुमायूं कबीर ने कट्टरपंथ के वायरस का संक्रमण ऐसा फैलाया है कि कट्टरपंथी ईंट-पत्थर लेकर बेलडांगा पहुंच रहे हैं. मजहबी नारों की गूंज पूरे बेलडांगा में सुनाई दे रही है. इससे बेलडांगा में कट्टरपंथी हे-ट्रेड इंडेक्स हर सेकंड नया रिकॉर्ड बना रहा है. यहां सिर्फ मजहबी नारे ही नहीं लगाए जा रहे हैं, धमकी भी दी जा रही है

40 हजार से ज्यादा कट्टरपंथियों के आने की तैयारी
बाबर की कट्टरपंथी विरासत पर दावेदारी के लिए हुमायूं कबीर ने मंच सजा दिया है. वो दुनियाभर के अतिवादियों को ये संदेश देना चाहते हैं कि बाबर बेशक काबुल में दफ्न हो उसकी सनातन विरोधी कट्टरपंथी सोच भारत में जिंदा है. इसलिए उन्होंने मस्जिद को नई बाबरी का नाम दिया है. 6 दिसंबर का दिन चुना और मीर बाकी की मस्जिद का नक्शा कॉपी किया. कट्टरपंथियों के शक्ति प्रदर्शन के लिए हुमायूं कबीर ने मदरसों से चुन-चुन कर कट्टरपंथियों को बेलडांगा बुलाया है. 40 हजार से ज्यादा लोगों के खाने का ऑर्डर दिया है. भरपूर चंदा मिले इसलिए कार्यक्रम को ऑनलाइन दिखाने की तैयारी भी है.

हुमायूं कबीर का दावा 2 लाख मुस्लिमों का होगा जुटान
हुमायूं कबीर दो लाख मुस्लिमों के जुटने का दावा कर रहे हैं. सोचिए दो लाख लोग बेलडांगा में जुटेंगे तो क्या होगा. और अगर उन दो लाख लोगों में मरने-मारने की धमकी देने वाले लोगों की संख्या ज्यादा हुई..तो सोचिए क्या होगा. क्योंकि अभी वहां मौजूद ज्यादातर लोग बाबरी के नाम पर धमकी वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसलिए हम बार-बार कह रहे हैं कि बेलडांगा में QHI यानी कट्टरपंथी हे-ट्रेड इंडेक्स बहुत खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है.

अप्रैल में हुई थी मुर्शिदाबाद में हिंसा
मित्रों मुर्शिदाबाद वही ज़िला है जहां नए वक्फ कानून के विरोध में हिंसा हुई थी . अप्रैल के महीने में यहां कट्टरपंथियों का तांडव सड़क पर दिखा था. दो हिंदुओं की हत्या कर दी गई थी. 86 से ज्यादा हिंदुओं के घरों को तबाह कर दिया गया था. 400 से ज्यादा हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद छोड़ना पड़ा था. इन पीड़ितों का नए वक्फ कानून से कोई संबंध नहीं था. बावजूद इसके 70 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी वाले मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को निशाना बनाया गया था. अब उसी मुर्शिदाबाद को नई बाबरी की सनक के शिकार हुमायूं कबीर कट्टरपंथ की आंच पर सुलगा रहे हैं. अगर यहां कल 2 लाख धार्मिक उन्मादी पहुंचे तो क्या होगा. हिंसा की आशंका से डरे लोगों ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. आज हाईकोर्ट ने हुमायूं कबीर के कार्यक्रम में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने राज्य सरकार को मुर्शिदाबाद में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी.
 
पुलिस और बीएसएफ के जवानों की पेट्रोलिंग
बेलडांगा में कट्टरपंथी हे-ट्रेड इंडेक्स को कंट्रोल करने के लिए पुलिस और BSF के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं. सावधानी बरती जा रही है. लेकिन खतरा बड़ा है. समझिए. दो लाख से ज्यादा कट्टरपंथियों से जुटने का ऐलान हो रहा है. आपने सुना कैसे कट्टरपंथी नई बाबरी के लिए मरने-मारने की बात कर रहे हैं. इसलिए मुर्शिदाबाद के अल्पसंख्यक यानी हिंदू डरे हुए हैं. बेलडांगा में बन रही नई बाबरी के खिलाफ सनातन धर्मियों का आक्रोश दिखने लगा है. जिस दिन हुमायूं कबीर ने नई बाबरी बनवाने का ऐलान किया था. उसी दिन से सनातनधर्मी ये घोषणा भी कर रहे हैं कि जो अयोध्या में हुआ वही मुर्शिदाबाद में होगा. विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद और मथुरा में शौर्य दिवस मनाने का ऐलान किया था. लखनऊ से शौर्य यात्रा को मुर्शिदाबाद और मथुरा रवाना किया जाना था. शौर्य यात्रा के ऐलान के बाद प्रशासन एक्टिव हुआ. 

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के सदस्यों को रोका गया
यात्रा को रोकने के लिए पुलिसवालों की तैनाती की गई. जब विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्य तय जगह पर पहुंचे तो उन्हें रोका गया. प्रशासन ने बताया कि यात्रा और रैली निकालने पर बैन लगाया गया है. इसलिए सांकेतित शौर्य यात्रा निकाली गई. पुलिस के समझाने के बाद विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्य घर लौट गए लेकिन नई बाबरी के आंच पर वोट की सियासत का एक चैप्टर लखनऊ में खुल गया. समाजवादी पार्टी के नेता हुमायूं कबीर के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए सामने आ गए. लेकिन जिस पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर कट्टरपंथ की नई निशानी बनवाने का ऐलान कर रहे है वहां कल तक उनके साथी रहे नेता ही उनके विरोध में उतर आए है. तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के नेता साफ-साफ कह रहे हैं कि देश में बाबर के नाम पर मस्जिद की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट में श्रीमद्भगवद्गीता के अलावा ये खास चीजें भी दीं

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Ravindra Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनि...और पढ़ें

TAGS

Trending news