दादरी घटना को राजनीतिक रंग नहीं दें: राजनाथ सिंह
Advertisement

दादरी घटना को राजनीतिक रंग नहीं दें: राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमांस खाने की अफवाह को लेकर दादरी में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

दादरी घटना को राजनीतिक रंग नहीं दें: राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमांस खाने की अफवाह को लेकर दादरी में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

यहां एक समारोह से इतर राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लेकिन इसे राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं होगा। गृह मंत्री ने कहा कि किसी को भी इस घटना को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।

उन्होंने कहा, घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। बहरहाल, दादरी का बिशदा गांव अभी भी राजनीति का केंद्र बना हुआ है जहां एक मंदिर से उस घोषणा के बाद कि बछड़े का वध किया गया और उस परिवार ने गोमांस खाया। भीड़ ने 50 वर्षीय अखलाक की पीट पीट कर हत्या कर दी। भीड़ ने उसके 22 वर्षीय बेटे दानिश पर भी हमला किया और वह अभी अस्पाताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

देशभर में इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कई दल भाजपा पर निशाना साधते हुए यह आरोप लगा रहे हंै कि यह हत्या घृणा की राजनीति का परिणाम है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने दावा किया है कि यह दुर्घटना है और उन आरोपों को खारिज किया है कि यह पूर्वनियोजित था।

Trending news