मोहन भागवत के दशहरा संबोधन का सीधा प्रसारण करेगा दूरदर्शन
Advertisement

मोहन भागवत के दशहरा संबोधन का सीधा प्रसारण करेगा दूरदर्शन

दशहरा के मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और दूरदर्शन लगातार दूसरे साल उनके संबोधन का सीधा प्रसारण करेगा।

मोहन भागवत के दशहरा संबोधन का सीधा प्रसारण करेगा दूरदर्शन

नई दिल्ली/नागपुर : दशहरा के मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और दूरदर्शन लगातार दूसरे साल उनके संबोधन का सीधा प्रसारण करेगा।

दूरदर्शन ने पिछले साल जब पहली बार विजयदशमी उत्सव पर भागवत के संबोधन का सीधा प्रसारण किया था तो विपक्ष के निशाने पर आ गया था लेकिन लोक प्रसारक ने इस बात पर जोर दिया कि उसकी कवरेज बात के खबरीला होने से जुड़ी है। दूरदर्शन के एक अधिकारी ने कहा कि सीधा प्रसारण विचार के खबरीले होने पर आधारित है।

डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष और नीति आयोग के सदस्य विजय कुमार सारस्वत इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसका आयोजन नागपुर के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित विशाल रेशमीबाग मैदान में किया जाएगा। आरएसएस प्रमुख इस दिन संगठन के वषर्भर के कार्यों का लेखा जोखा कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हैं और महत्वपूर्ण घटनाओं पर अपनी राय रखते हैं। हिंदू तिथि के अनुसार दशहरे के दिन ही आरएसएस का स्थापना दिवस भी होता है।

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘भागवत जी स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे और वर्ष के लिए संगठन का एजेंडा बताएंगे।’ विभिन्न हिंदुवादी संगठनों और नेताओं के हाल ही में कई विवादों में शामिल होने की पृष्ठभूमि में आरएसएस प्रमुख का यह संबोधन खास अहमियत रखता है।

हाल ही में अपने कुछ वक्तव्यों में उन्होंने आरक्षण प्रणाली की समीक्षा का सुझाव दिया था, जिसकी विपक्षी दलों ने भारी आलोचना की और भाजपा को अपने संरक्षक से दूरी बनाने पर मजबूर होना पड़ा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और जीवन के विभिन्न वर्गों से जुड़े जाने माने लोगों के इस विजयदशमी उत्सव में भाग लेने की उम्मीद है। विश्व संवाद केन्द्र की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

Trending news